बिहारशरीफ, जून 22 -- सरमेरा, निज संवाददाता। जिला में 26 जून को मुहर्रम मनायी जाएगी। इसे लेकर सरमेरा थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम मनाने की अपील की। कहा किसी तरह की गड़बड़ी करने वाले जेल जाएंगे। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की सूचना तुरंत थाना को देने की अपील की है। वहीं सीओ समीना खातुन ने बताया कि प्रखंड की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव) यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर हुसैनगंज थाना में शांति समिति की बैठक यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त, डीजे बजाने पर होगी जब्ती यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...