मुहर्रम में आफ़वाह फैलाने वालों पर रहेगी प्रशासन की नजर
खगडि़या, जून 22 -- गोगरी, एकसंवाददाता। मुहर्रम आपसी सद्भाव माहौल में मनाए। अगर कोई भी असमाजिक तत्व के लोग अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जायगी। यह बातें रविवार को गोगरी थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कही। शांति समिति की बैठक के दौरान थाना क्षेत्र के सभी ताजिया अखाड़े के खलीफा एवं स्थानीय लोगों से उनकी समस्याओं से अवगत हुए। उनकी समस्याओं को निदान करने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष ने उपस्थित सभी लोगों से उनके क्षेत्र की जानकारी ली। बैठक में बोरना मुखिया मो नासीर इकबाल, मो फैजान आलम, मनोज मिश्रा, सुनील यादव, उग्र मोहन झा के अलावे दर्जनों लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक यह भी पढ़ें- शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम मना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.