मुहर्रम में अनुशासित व बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ा कमेटियों को किया गया सम्मानित
जामताड़ा, जुलाई 1 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि। मोहर्रम के पवित्र अवसर पर शांति, सौहार्द और अभूतपूर्व अनुशासन के साथ लाठी-डंडे और पारंपरिक कला का प्रदर्शन करने वाली अखाड़ा कमेटियों को थाना परिसर में मंगलवार को सम्मानित किया गया। थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने अखाड़ा कमेटियों को सम्मानित किया। इस वर्ष मोहर्रम के जुलूस के दौरान कई अखाड़ा कमेटियों ने न सिर्फ अपनी पारंपरिक युद्ध कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया, बल्कि यातायात व्यवस्था और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन भी किया। जिसमें पोखरतल्ला अखाड़ा कमेटी को प्रथम, हाई स्कूल अखाड़ा कमेटी को द्वितीय और हिल रोड अखाड़ा कमेटी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। वहीं मस्जिद रोड और बजरापाड़ा अखाड़ा कमेटी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। यह भी पढ़ें- यौमे-ए-आशूरा पर इमाम हुसैन की शहादत को याद किया थाना प्रभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.