मुहर्रम भाईचारे की मिसाल, जनता का जताया आभार
रांची, जून 29 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। इमाम बक्श अखाड़ा के प्रमुख खलीफा मो. महजूद ने मुहर्रम जुलूस में शामिल होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, राज्य के मंत्रियों, विधायकों और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सेंट्रल मोहर्रम कमेटी, अखाड़ों के खलीफाओं, पदाधिकारियों और रांची की आम जनता का विशेष धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि रांची की यही खूबसूरती है कि यहां हर मजहब का सम्मान किया जाता है। आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द ही हमारी सबसे बड़ी पहचान है, जिसे हम सबको मिलकर हमेशा कायम रखना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.