मुहर्रम पर सौहार्द की मिसाल, शांतिपूर्ण माहौल में निकले ताजिया जुलूस
बांका, जून 26 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में शुक्रवार को मुहर्रम का पर्व पूरी श्रद्धा, उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ताजिया जुलूस निकालने की तैयारियां शुरू हो गई थीं। जबकि बांका टाउन थाना क्षेत्र में कुल 49 अखाड़ों को प्रशासन द्वारा लाइसेंस निर्गत किया गया था। सभी अखाड़ों के ताजिया जुलूस पूर्व निर्धारित रूट से होते हुए अलीगंज स्थित कर्बला मैदान पहुंचे, जहां पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पहलाम की रस्म अदा की गई। यह भी पढ़ें- शंभूगंज में मुहर्रम के अवसर पर निकाला गया भव्य ताजिया जुलूस निशानकार्यक्रम का आयोजन अलीगंज स्थित कर्बला मैदान एवं इमामबाड़े में सुबह और शाम करीब दो दर्जन अखाड़ों का जुटान हुआ। इस दौरान युवाओं ने पारंपरिक लाठी, तलवार और अन्य करतबों का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.