मुहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था को जिला को मिला 350 जवान
साहिबगंज, जून 19 -- साहिबगंज। मुहर्रम पर जिला में सुरक्षा का चाक-चौबंद इंतजाम होगा। पुलिस मुख्यालय से जिला को जैप 9 से 200, जैप 01 से एक कम्पनी व रैपिड एक्शन फोर्स(रैप)के 50 जवान उपलब्ध कराया गया है। उपरोक्त जानकारी एसपी अमित कुमार सिंह ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों को दी है। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में करीब 83 स्थानों से मुहर्रम जुलूस निकलता है। इस दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। ड्रोन व सीसीटीवी के माध्यम से मुहर्रम जुलूस पर लगातार निगरानी की जाएगी। सुरक्षा ड्यूटी में ढाई सौ गृहरक्षकों (होमगार्ड) को भी लगाया जाएगा। इसके लिए स्वीकृति मिल चुकी है। मुहर्रम को लेकर पहले से ही सभी थानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सभी थानों में शांति समिति की बैठक शुरू हो गई है। इधर, पुलिस मुख्यालय से मुहर्रम को लेकर शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.