मुहर्रम पर सफाई के लिए सपा ने सौंपा पत्रक
मिर्जापुर, जून 22 -- मिर्जापुर,संवाददाता। समाजवादी पार्टी ने विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर पांच सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि नगर, चुनार, अहरौरा व कछवां के शहरी इलाकों में नालियां बजबजा रही हैं। सड़कों पर कूड़े का अंबार लगा है। जिससे आम जनजीवन दूभर हो गया है।मुहर्रम के मौके पर जर्जर सड़कों की मरम्मत करवाते हुए साफ सफाई की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही चूने का छिड़काव करवाया जाए। गंदे पेयजल की स्थिति को देखते हुए शुद्ध जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नगर अध्यक्ष रवि सोनकर ने कहा कि डंगहर व बसहीं वार्ड में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। भीषण गर्मी में लोगों को काफी दूर जाकर पानी लाना पड़ता है धरना देने वालों में सुरेन्द्र सिंह पटेल, आजाद राय, पूर्व जिलाध्यक्ष आशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.