गया, जून 24 -- मुहर्रम पर गुरुवार व शुक्रवार को कर्बला में अकीदतमंदों की भारी भीड़ होगी। बुधवार को डीएम शशांक शुभंकर ने कर्बला में तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था सहित आवश्यक तैयारियों को देखा। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुहर्रम पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने विशेष रूप से बेहतर लाइट व प्रमुख मार्गों पर आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता व संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा ह। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गया कर्बला के वॉलंटियर्स से भी बातचीत की। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर जिले में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम, 523 दंडाधिकारियों की तैनाती कहा कि प्रशासन और समाज के संयुक्त प्रयास से ही किसी भी...