मुहर्रम पर शांति के लिए पुलिस ने ताजियादारों को दिया निर्देश
मिर्जापुर, जून 26 -- हलिया। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गुरुवार शाम थाना प्रभारी राजीव कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस और पीएसी जवानों के साथ ताजिया चौक स्थलों एवं जुलूस मार्गों पर रोड मार्च किया।थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र के 16 स्थानों पर ताजिया रखी जाएगी। रोड मार्च के दौरान ताजियादारों को अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन न करने, नई परंपरा शुरू न करने तथा अफवाहों और दुष्प्रचार से बचने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उपनिरीक्षक श्यामलाल, महेंद्र सिंह यादव सहित पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर पुलिस- प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च यह भी पढ़ें- हाई अलर्ट: कड़ी सुरक्षा में न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.