मुहर्रम पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
संतकबीरनगर, जून 18 -- धर्मसिंहवा, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को धर्मसिहवा थाने पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ताजियादारों, क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे और शांति का संदेश देता है। उन्होंने सभी से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन किया जाए ताकि किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो।बैठक यह भी पढ़ें- मोहर्रम को शांति के साथ मनाएं में ताजिया जुलूस की व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों, यातायात स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.