मुहर्रम पर लक्ष्मी पूजा समिति ने बांटा लड्डू व पेयजल
औरंगाबाद, जून 26 -- मुहर्रम के अवसर पर रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना के समीप शुक्रवार को श्री लक्ष्मी पूजा समिति की ओर से राहगीरों, ताजियादारों और आम लोगों के बीच शीतल पेयजल एवं लड्डू का वितरण किया गया। सेवा कार्य के माध्यम से समिति ने सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे और मानवता का प्रेरक संदेश दिया। समिति के अध्यक्ष शशि यादव ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने लोगों से ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और समाज में प्रेम, भाईचारे व सद्भाव को मजबूत करने की अपील की। युवा समाजसेवी सुजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान करना तथा लोगों की सेवा करना ही उनका उद्देश्य है। यह भी पढ़ें- राजद ने मुहर्रम जुलूस के लिए लगाया सद्भावना शिविर, पानी व जूस का वितरण उन्होंने कहा कि धर्म अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन इंसानियत सब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.