शामली, जून 14 -- मुहर्रम में कार्यक्रमों को लेकर एसडीएम व सीओ ने शिया समाज के लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। शनिवार को एसडीएम शिवाजी यादव व सीओ हेमंत कुमार ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री के कार्यालय में शिया समाज के लोगों के साथ बैठक आहूत की। अधिकारियों ने कहा कि मुहर्रम माह में सभी कार्यक्रम शासन-प्रशासन की गाइडलाइन के अनुरूप ही संपन्न होने चाहिए। ताजियों की ऊंचाई सीमित ही रहे, ताकि विद्युत लाइन में कोई टच न हो और हादसों की संभावना न रहें। उन्होंने कहा कि परंपरागत जुलूस ही निकाले जाए। यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर केवल पारंपरिक कार्यक्रमों की होगी अनुमति इस दौरान पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहेंगे। उन्होंने बैठक में मौजूद वसीहैदर साकी से मुहर्रम के क...