पाकुड़, जून 27 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में मनाया जाने वाला मुहर्रम का पर्व शनिवार को प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस दौरान बाबूपुर, विपतपुर और खजूरडांगा से निशान के साथ जुलूस निकाला गया। इस वर्ष किसी भी कमेटी द्वारा ताजिया जुलूस नहीं निकाला गया। यह भी पढ़ें- Siwan News मुहर्रम पर करतब देखने के लिए उमड़ी लोगों की भारी भीड़निशान जुलूस में भागीदारी निशान जुलूस में मुस्लिम समुदाय के हर आयु वर्ग के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। जुलूस के साथ चल रहे निशान लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। बाबूपुर, विपतपुर और खजूरडांगा से निकले जुलूस तोड़ाई चौक पर एकत्रित हुए। जहां युवाओं ने लाठी, डंडा और तलवार के साथ पारंपरिक हैरतअंगेज करतब एवं शौर्य प्रदर्शन कर लो...