मुहर्रम पर निकला पंखा जुलूस, खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
शामली, जुलाई 1 -- झिंझाना। मुहर्रम की 14वीं तारीख पर कस्बे में पारंपरिक पंखा जुलूस श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस में विभिन्न क्षेत्रों से आए अखाड़ों के खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों का मन मोह लिया। जुलूस को देखने के लिए मुख्य मार्गों पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। इस वर्ष कस्बे से लगभग 32 पंखे निकाले गए। जुलूस कस्बे के मुख्य मार्गों से होता हुआ दरगाह इमाम साहब पहुंचा, जहां अकीदतमंदों ने मजार पर पंखे चढ़ाकर देश-प्रदेश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।जुलूस में कैराना, बड़ौत, गंगोह और बनत के अखाड़ों ने अपने पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने लाठी, तलवार और अन्य पारंपरिक युद्धक कलाओं के आकर्षक करतब दिखाए। मुजम्मिल, इनाम, शहजाद, इमरान, शावेज़, अरसलान, नाजिम और नूरजमा समेत अन्य खिलाड़ियों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.