गिरडीह, जून 22 -- खोरीमहुआ। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को घोड़थम्भा ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर अपने-अपने सुझाव रखे। बैठक की अध्यक्षता खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने की, जबकि संचालन घोड़थम्भा ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ ने कहा कि पर्व को भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ताजिया जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाएगा तथा जुलूस में डीजे की अनुमति नहीं होगी। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर जमदाहा ओपी में श...