बोकारो, जून 24 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा में डीवीसी हाई स्कूल मैदान में मुहर्रम पर मुख्य कार्यक्रम व खेलकूद का आयोजन होगा। इसी मैदान में चंद्रपुरा के सभी पांचों अखाड़ों का मिलन भी होगा। इसकी तैयारी सेंट्रल मुर्हरम कमेटी द्वारा की जा रही है। यह भी पढ़ें- मुहर्रम में तय रूट से जुलूस निकालने का निर्देश युवाओं की तैयारी चंद्रपुरा प्रखंड के बंदियो, नर्रा, अलारगो, तारानारी, तेलो, घटियारी, पिपराडीह, रटारी, संडे मार्केट आदि जगहों पर मुहर्रम को लेकर मुहर्रम कमेटियों के युवा खेल की तैयारी व उसका अभ्यास कर रहे हैं। ढोल नगाड़ों के बीच इमामबाड़े/दरगाह में रात को रोज तैयारी की जा रही है। गांवों के मुहर्रम कमेटियों के जंगी जत्था मोर के पंख के साथ हाय-हुसैन के नारे लगाते दौड़ लगा रहे हैं। चंद्रपुरा में मुहर्रम पर स्थानीय कमेटियों द्वारा तरह-तरह के आ...