सासाराम, जून 26 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। सुबह आठ बजे से ही जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निकलने वाले मुहर्रम जुलूसों के दौरान सुरक्षा का अभेद्य घेरा देखने को मिला। जिले के संवेदनशील स्थानों, चौक-चौराहों, मस्जिदों, इमामबाड़ों और जुलूस मार्गों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों तथा भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए जुलूसों की निगरानी ड्रोन कैमरों से की गई, जबकि सीसीटीवी और गश्ती दल लगातार पल-पल की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे। यह भी पढ़ें- बांका जिले में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मुहर्रम का ताजिया जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद यह...