दुमका, जून 26 -- दुमका, प्रतिनिधि। मुहर्रम के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को दुमका सहित आसपास क्षेत्र के 11 इमामबाड़ा से ताजिया जुलूस निकाला। शहर के विभिन्न मार्गो से निकाले गए अलग-अलग टोली विभिन्न चौक-चौराहों पर तलवार, डंडा सहित अन्य से घंटो करतब दिखाते रहे। वीर कुंवर सिंह चौक पर तजिया जुलूस में शामिल युवाओं ने जहां एक से बढ़कर एक करतब दिखाया। वहीं कई बुजुर्गो ने भी काफी उत्साह के साथ अपनी ओर से करतब दिखा कर युवाओं को प्रेरित किया। ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। ताजिया जुलूस शहर के कई मोहल्ले का भ्रमण करते हुए टीन बाजार चौक पहुंचा। जहां घंटो गाजे-बाजे व डीजे की धुन पर करतब दिखाते नजर आए। इस बीच युवाओं सहित कई लोगों ने भी डंडे के दोनों किनारे आग लगाकर काफी देर तक पूरी ताकत से घुमाते हुए करतब दिखाया। वहीं तलब...