मुहर्रम पर उपद्रवियों से निपटने का अभ्यास
धनबाद, जून 25 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। मुहर्रम पर उपद्रवियों से निपटने का पुलिस ने अभ्यास किया। पुलिस केंद्र में बुधवार की दोपहर मॉकड्रिल हुई। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने अफसरों और जवानों की तैयारी का जायजा लिया। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए अफसरों ने कई टिप्स दिए। मॉकड्रिल में पुलिस बल की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील परिस्थितियों से निपटने की रणनीति व आपातकालीन हालात में फौरी कार्रवाई की तैयारी को परखा गया। जवानों को विभिन्न परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया। निर्देश दिया कि सभी संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए और किसी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर तत्काल कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.