फरीदाबाद, जून 26 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। एसजीएम नगर स्थित आदर्श कॉलोनी में मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को ताजिया निकाला गया। इसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पारंपरिक तरीके से मातम मनाते हुए जुलूस में शामिल हुए। ताजिया आदर्श कॉलोनी से शुरू होकर पटेल चौक स्थित कब्रिस्तान तक पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुलूस के साथ मौजूद रहे। लोगों ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए श्रद्धा और सम्मान के साथ ताजिया निकाला। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन और पुलिस की ओर से इंतजाम किए गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि मुहर्रम का पर्व समुदाय के लिए आस्था और त्याग का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर आदर्श कॉलोनी से निकाला गया ताजिया हर वर्ष की तरह इस बार भी लोगों ने शांति और सौहार्द के साथ कार्यक्रम ...