मुहर्रम पर अस्र शस्त्र प्रतियोगिता सह मेले का आयोजन
रांची, जुलाई 1 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। सेंट्रल मुहर्रम कमेटी उरुगुट्टू के आयोजन में बुधवार को उरुगुट्टू बाजारटांड़ में मुहर्रम के अवसर पर अस्र शस्त्र प्रतियोगिता सह मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथि मुखिया पूजा किस्पोट्टा, पंसस तारा देवी, उपमुखिया मैनुल अंसारी, आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष संजय महली, साइंस विजन स्कूल के निदेशक आसिम अख्तर और मूलनिवासी चिंतक द्वारका दास ने किया। मेले में बुढ़मू, कांके, खलारी, मांडर, चान्हो, लोहरदगा और रामगढ़ की टीमों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक खेलों का प्रदर्शन किया। आयोजन समिति की ओर से सभी टीमों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में फारूक अंसारी, सुभान अंसारी, अफरोज अंसारी, मेराज अंसारी, साजिद अंसारी, नसीम खलीफा और जिलानी अंसारी समेत अन्य लोगों की अहम भूमिका रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.