कटिहार, जून 24 -- कटिहार, वरीय संवाददाता मुहर्रम पर्व को जिले में आपसी भाईचारा, गंगा-जमुनी तहजीब और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों, जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में पिछले वर्षों के अनुभवों और सुझावों पर चर्चा करते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष 26 जून को मुहर्रम मनाया जाएगा। महापौर उषा देवी अग्रवाल एवं उपमहापौर मंजूर खान ने भी पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुहर्रम के दौरान ताजिया जुलूस और क...