रामगढ़, जून 21 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि कर्बला के शहीदों की अज़ीम कुर्बानी की याद दिलाने वाले मुहर्रम पर्व को पूरी संजीदगी, शांति और सौहार्द के साथ मनाने के लिए रविवार को चितरपुर में राजनीतिक, सामाजिक व मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्ध लोगों की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। सभी ने एकजुट होकर मुहर्रम के असल मकसद सब्र, इबादत और इंसानियत को कायम रखने का संकल्प लिया। प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा कि मुहर्रम गम का महीना है। इमाम हुसैन ने 72 साथियों के साथ ज़ुल्म के खिलाफ शहादत दी थी, उनका पैगाम है सत्य और इंसाफ। इसलिए मुहर्रम में डीजे पर पूरी तरह परहेज जरूरी है। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर्व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय उन्होंने अपील किया कि अखाड़े परंपरागत खेल दिखाएं, मगर उदंडता और दिखावे से ब...