जहानाबाद, जून 25 -- असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर, ड्रोन के माध्यम से की जाएगी निगरानी डीएम एवं एसपी के संयुक्त नेतृत्व में नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर किया गया फ्लैग मार्च जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। ​मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पदाधिकारी छिरिडड्ट वाई भूटिया तथा पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के संयुक्त नेतृत्व में गुरुवार को जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया। इस फ्लैग मार्च के जरिए जिले में शांति, विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा संदेश दिया गया। ​जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित किया जा चुका है। जिलापदाधिकारी ने बताया कि जिले मे...