लखीसराय, जून 21 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। आगामी मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने की। इसमें हिंदू एवं मुस्लिम समुदाय के समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, वार्ड पार्षदों, मुखियाओं तथा अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने मोहर्रम पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठकबैठक के प्रमुख मुद्दे अंचल अधिकारी ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में क्षेत्र का सौहार्दपूर्ण वातावरण प्रभावित नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ताजिया जुलूस निर्धारित रूट से ही निकाला जाएगा तथा किसी भी प्रकार के रूट परिवर्तन की अनुमत...