गढ़वा, जून 22 -- रमना, प्रतिनिधि। मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सोमवार को थाना परिसर में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस निरीक्षक कृष्ण कुमार आजाद ने कहा कि मुहर्रम पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में ताजिया के रूट का भौतिक सत्यापन करेंगेशांति बनाए रखने की अपील उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। निर्धारित रूट का पालन करना सभी ताजिया कमेटी के लिए अनिवार्य होगा। जुलूस के दौरान लाइसेंस अपने साथ रखना आवश्यक है। ताजिया की ऊंचाई संतुलित रखें ताकि आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। यह भी पढ़ें- सुपौल : मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंधसुरक्षा व्यवस्था पर जोर पुलिस निरीक्षक ने कहा कि शाम हो...