मुहर्रम त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
हजारीबाग, जून 20 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को बड़कागांव थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने की। इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में मुहर्रम जुलूस के शांतिपूर्ण आयोजन तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया गया। साथ ही महुदी में विवादित रामनवमी जुलूस मार्ग के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि सभी लोग एक-दूसरे के त्योहारों का सम्मान करें और सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने बड़कागांव व सिरमा क्षेत्र में दोनों समुदायों के बीच आपसी सहयोग को मिसाल बताया। यह भी पढ़ें- बड़ा बाजार ओपी में शांति समिति की बैठक पुलिस इंस्पेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.