मुहर्रम जुलूस से पहले बेंगाबाद पुलिस अलर्ट
गिरडीह, जून 25 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। मुहर्रम जुलूस से पहले बेंगाबाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। एसडीपीओ जीतबाहन उरांव के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस टीम ने पूरे प्रखंड का हवाई और जमीनी सर्वे किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरे से लोगों के घरों की छतों की जांच की और ताजिया जुलूस के संवेदनशील रूटों का निरीक्षण किया। एसडीपीओ उरांव के साथ पुलिस इंस्पेक्टर बमबम कुमार और थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह प्रखंड के चिह्नित गांवों में पहुंचे। टीम ने उन जगहों का मुआयना किया जहां से 10वीं मुहर्रम को ताजिये के साथ जुलूस निकलना है। थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में मुहर्रम के अवसर पर निकलने वाले 26 अखाड़ों के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह भी पढ़ें- मुहर्रम : ड्रोन कैमरा से जुलूस की होगी निगरानी शांति व्यवस्था सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.