मुहर्रम जुलूस में व्यवस्था को नपा अध्यक्ष को ज्ञापन
लखीमपुरखीरी, जून 2 -- अंजुमन गुलामाने हुसैन मुहर्रम कमेटी और हुसैनी टाइगर्स संगठन पदाधिकारियों ने मुहर्रम ताजियादारी और जुलूस पर जरूरी इंतजाम करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में जुलूस मार्ग की मरम्मत, साफ सफाई, चूने की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, क़र्बला की जमीन की साफ सफाई और रात के स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कराने की मांग की। जुलूस मार्ग में पड़ने वाले सभी बिजली के लटकते तारों को ठीक कराने और सभी वार्डों में ताज़िया रखने के स्थान और चौक पर विशेष साफ सफाई और प्रकाश की व्यवस्था करने की मांग की गयी। मोहम्मद ताज, हुसैनी टाइगर्स संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर हुसैन, जिलाध्यक्ष ज़फर अली खान, उपाध्यक्ष मोहम्मद आफताब, तसद्दुक़ हुसैन, मो. इक़रार, मो. लक़ी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- निर्माण कार्यों में हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.