कार्यालय संवाददाता, जून 26 -- यूपी के एटा में मुहर्रम के जुलूस के दौरान ताजिया बिजली की लाइन से टकरा गया। इससे उतरे करंट के चलते जुलूस में शामिल सात लोग चपेट में आ गए। भीड़ ने किसी तरह फंसे लोगों को हटाकर स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। इसमें से डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि छह का इलाज चल रहा है। गुरुवार की देरशाम को अलीगंज में ताजिए उठाए गए थे। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। रात में ताजिए जा रहे थे। गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब साढ़े तीन बजे जुलूस पुरानी तहसील के पास पहुंचा था कि ताजिया एक ओर झुककर बिजली के तारों से टकरा गया। इससे तेज धमाके के साथ ताजिये में करंट उतर गया। इसे लेकर चल रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। इस घटना में सैफ (22) पुत्र शाकिर निवासी मेबातियान अलीगंज, साहिल पुत्र शहजाद, अली हसन पुत्र मुहम्मद शफ...