पूर्णिया, जून 22 -- धमदाहा, एक संवाददाता। मुहर्रम जुलूस को लेकर धमदाहा थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक की गई। अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम एवं धमदाहा थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार की मौजूदगी धमदाहा प्रखंड के 20 मोहर्रम जुलूस आयोजन समिति के खलीफाओं के साथ बैठक हुई। इस दौरान दोनों समुदाय के दर्जनों लोग भी बैठक में उपस्थित थे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम कहा कि जुलूस निकालने वाले सभी अखाड़ा को लाइसेंस लेना अनिवार्य हैं। लाइसेंस के बिना किसी भी अखाड़ा को जुलूस निकालने कि इजाजत नहीं होगी। जुलूस के लाइसेंस लेने वाले को आवेदन में रूट चार्ट के साथ-साथ समय निर्धारित करना भी अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- मुहर्रम जुलूस में डीजे एवं नशा पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले अपने साथ काम से कम 23 सदस्यों का आधार ...