मुहर्रम जुलूस में अखाड़ाधारियों ने दिखाया अस्त्र-शस्त्र कौशल
रांची, जून 28 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के रानीखटंगा मुहर्रम कमेटी की ओर से रविवार को मुहर्रम जुलूस निकाला गया। जुलूस रानीखटंगा इमामबाड़ा से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए इटकी स्टेशन स्थित मुहर्रम खेल मैदान पहुंचा, जहां अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान अखाड़ाधारियों ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विजेता अखाड़ों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन थाना प्रभारी शिवनारायण तिवारी और प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव आरिफ रजा ने लाठी भांजकर किया। जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। कार्यक्रम में कई गांवों से सैकड़ों लोग शामिल हुए। यह भी पढ़ें- मुहर्रम मेले में शामिल हुए वित्त मंत्री और क़ृषि मंत्री
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.