रामगढ़, जून 20 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को रामगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हेड क्वार्टर डीएसपी अकरम रजा एवं थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय मौजूद रहे। बैठक में मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही लोगों ने प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस दौरान मुहर्रम के दौरान संभावित समस्याओं, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा प्रशासनिक सहयोग को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। डीएसपी अकरम रजा ने कहा कि जिला प्रशासन से जारी दिशा-निर्देशों का सभी मुहर्रम कमेटियां पालन करें। यह भी पढ़ें- मुहर्रम में डीजे बजाने पर रहेगी पूरी तरह से रोक, सौहार्द से त्योहार मनाने की अपील उन्होंने...