बोकारो, जून 29 -- बोकारो, प्रतिनिधि। रविवार को सेंट्रल मोहर्रम कमेटी बोकारो की ओर से सिवानडीह में आयोजित कार्यक्रम में सिवनडीह सहित आसपास के 20 अखाड़ा समिति के सदर, सेक्रेटरी व उनके सदस्यों को शॉल, मोमेंटो व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार, माराफारी इंस्पेक्टर आजाद खान, बालीडीह इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, सेक्टर 4 थाना इंस्पेक्टर संजय कुमार उपस्थित हुए। डीएसपी कुमार ने कहा कि कमेटी के अधिकारियों व सदस्यों ने मुहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में सराहनीय योगदान निभाया। इस त्योहर के माध्यम से आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- मुहर्रम मेले में शामिल हुए वित्त मंत्री और क़ृषि मंत्री मौके पर पूर्व मुखिया मुख्तार अंसारी, हेसाबातु पश्चिमी मुखिया बारीक अंसार...