मुहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का लिया निर्णय
लातेहार, जून 21 -- गारू, प्रतिनिधि। बारेसांढ़ थाना परिसर में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी शशि कुमार ने की। उन्होंने सभी समुदायों से प्रशासन का सहयोग करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की। थाना प्रभारी ने कहा कि मोहर्रम भाईचारे, अनुशासन और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। बैठक में ग्रामीण उपप्रमुख रामदास यादव, कोलेश्वर राम, इरफान अंसारी, चंदन प्रसाद, आलम अंसारी, आदर्श कुमार, मोजाहिर अंसारी सहित कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने शांति बनाए रखने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.