मुहर्रम को ले सुखाड़ी, बरारी व मानगढ़ की कमेटियों की बैठक आयोजित
गोड्डा, जून 18 -- मेहरमा, एक संवाददाता। आगामी मुहर्रम पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को ले बुधवार को सुखाड़ी,मानगढ़ व बरारी के मुहर्रम कमेटी की बैठक प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुखाड़ी पंचायत भवन में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता सुखाड़ी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि परवेज आलम ने की।बैठक में सभी मुहर्रम कमेटियों के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल थे। इस दौरान मुहर्रम मेला एवं ताजिया जुलूस के सफल संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सद्भावपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ मनाने का संकल्प लिया।जुलूस के निर्धारित मार्ग,सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई,यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- परंपरागत तरीके से मुहर्रम मनाने की अपील श्री आलम ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.