लोहरदगा, जून 18 -- भंडरा, प्रतिनिधि। मुहर्रम पर्व को लेकर गुरुवार को लोहरदगा के भंडरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ प्रतिमा कुमारी, सीओ दुर्गा कुमार, थाना प्रभारी मनोज गुप्ता, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा संजय कुमार मुख्य रुप से उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- मुहर्रम शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपीलबैठक की जानकारी थाना प्रभारी ने सभी मुहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों से जुलूस का रूट चार्ट एवं समय-सारणी की जानकारी ली। मौके पर बीडीओ ने कहा कि मोहर्रम आपसी भाईचारे और बलिदान का त्योहार है। सभी समुदाय के लोग मिलजुल कर पर्व मनाएं। प्रशासन विधि-व्यवस्था संधारण के लिए हर तरह से सहयोग को तैयार है। सीओ ने कहा कि पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर फैलने वाली किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। कोई भी समस्या होने पर तुरंत था...