सीवान, जून 26 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर मुहर्रम के त्यौहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रखंड के सभी 20 पंचायतों में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती का आदेश जारी हुआ है। इसमें थाना में सुरक्षित सीओ धीरज कुमार पांडेय एवं थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, भगवानपुर अंसारी टोला में बीडीओ कुमार विशाल एवं एएसआई बीरेन्द्र पांडेय, सकरी में प्रखंड समन्वयक महेश कुमार सिंह एवं पीएसआई सुनील कुमार, सरसैंया में पीओ कौशल राय एवं पीटीसी मुनेश्वर प्रसाद, भीखमपुर में बीसीओ राकेश कुमार एवं एएसआई चंद्रशेखर पाल, नगवां में बीएओ यदुनंदन वर्मा एवं एएसआई मिथिलेश कुमार सिंह, गाजियापुर में सांख्यिकी पदाधिकारी कन्हैया कुमार एवं पीटीसी दिनेश कुमार सिंह, पनियाडीह में परियोजना पदाधिकारी सूरज कुमार एवं एसआई चन्द्रप्रका...