छपरा, जून 20 -- डीएम-एसएसपी ने की समीक्षा बैठक सोशल मीडिया पर 24 घंटे रहेगी निगरानी अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई पेज पांच की लीड छपरा, नगर प्रतिनिधि। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। यह भी पढ़ें- निर्धारित रूट से ही निकालें मुहर्रम का जुलूस, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर: डीसीबैठक का उद्देश्य इसी कड़ी में शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में जिला, अनुमंडल, प्रखंड व थाना स्तर के अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने और अफवाहों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-नि...