रामगढ़, जून 19 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को वेस्ट बोकारो ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मांडू अंचल के सर्किल इंस्पेक्टर (सीआई) सुभाष कुमार प्रजापति ने की। बैठक में मांडू इंस्पेक्टर रजत कुमार, एसआई अविनाश कुमार, एएसआई राजेश राय, जितेंद्र तैसुम, सतेंद्र शर्मा, साक्षर पुलिस पवन कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, कोमल रविदास सहित अन्य उपस्थित थे। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, मुहर्रम कमेटी के सदस्यों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। बैठक में प्रशासन की ओर से मुहर्रम जुलूस के आयोजन को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर्व को लेकर खेसर थाना में आज होगी शांति समिति क...