गुमला, जून 21 -- रायडीह। मुहर्रम पर्व को लेकर रविवार को रायडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सीओ शैलेन्द्र कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में नवागढ़ पतराटोली, बरगीडांर, मेजबान, पुराना रायडीह और महुआटोली में निकलने वाले मोहर्रम जुलूस एवं पुराना रायडीह में लगने वाले मेला को लेकर चर्चा की गई। नवागढ़ पतराटोली में 25 जून की शाम इमामबाड़ा से जुलूस निकलने की जानकारी दी गई।सीओ और थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने सभी समितियों को नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जुलूस में हरे बांस व स्टील पाइप में झंडा लगाने से बचें, झंडे की ऊंचाई निर्धारित रखें और लाइसेंस व वॉलेंटियर सूची जमा करें। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनान...