औरंगाबाद, जून 25 -- मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रफीगंज और पौथू थाना पुलिस ने गुरुवार को क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व रफीगंज थानाध्यक्ष शम्भू कुमार और पौथू थानाध्यक्ष संजय कुमार ने किया। मार्च रफीगंज थाना परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार, स्टेशन रोड, महाराजगंज बस स्टैंड सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः थाना परिसर में समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने बताया कि मुहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेक...