मुहर्रम को लेकर मलयपुर थाना में शांति समिति की बैठक
जमुई, जून 23 -- बरहट। निज संवाददाता मुस्लिम भाईयों के पवित्र पर्व मुहर्रम को लेकर मलयपुर थाना में सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष शेखर सौरभ ने किया। मौके पर सीओ मयंक अग्रवाल एवं प्रखंड राजस्व पदाधिकारी क्रांति कुमारी भी उपस्थित रही। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से पर्व के दौरान आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। वहीं सीओ ने कहा कि मुहर्रम आपसी सदभाव, अनुशासन और शांति का प्रतीक है। इसे सभी समुदायों के सहयोग से सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने की लोगों से अपील। उन्होंने लोगों से अफवाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.