मुहर्रम को लेकर बोकारो पुलिस हाई अलर्ट पर, ड्रोन से हो रही जुलूस मार्ग की निगरानी
बोकारो, जून 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि। मुहर्रम के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बोकारो पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जिले के सभी थानों को विशेष अलर्ट मोड पर रखा गया है तथा जुलूस मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का उपयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार के नेतृत्व में माराफारी और बालीडीह थाना क्षेत्र के मुहर्रम जुलूस मार्गों का ड्रोन के माध्यम से सत्यापन किया गया। इस दौरान मार्ग से सटे ऊंचे भवनों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही जिले के सभी मुहर्रम अखाड़ों और जुलूस मार्गों का सूक्ष्म भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। बिजली के झूलते तार, सड़क किनारे लटकी पेड़ों की शाखाएं तथा यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले अवरोधों को चिन्हित किया जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.