बोकारो, जून 26 -- बोकारो, प्रतिनिधि। आगामी मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर गुरुवार को पुलिस उपाधीक्षक (नगर) बोकारो के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान बीएस सिटी, सेक्टर-4, सेक्टर-12, सेक्टर-6 एवं हरला थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर अमरपुर में निकला फ्लैग मार्चफ्लैग मार्च का मार्ग फ्लैग मार्च उकरीद, हरला, बसंती मोड़, कर्माटांड़ कर्बला, दुंदीबाग, लकड़ीतोला, सेक्टर-3 समेत अन्य प्रमुख इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों एवं मुहर्रम कमेटी के सदस्यों से मुलाकात कर पर्व को शांति, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- शांति एवं सौहार्द के ...