हरिद्वार, जून 25 -- मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने बैठक की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के तहत आयोजित इस बैठक में पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि मुहर्रम पर्व को पारंपरिक गरिमा, आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए। बैठक के दौरान ताजियों की ऊंचाई शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान डीजे बजाने, हथियारों के प्रदर्शन तथा किसी भी प्रकार की भड़काऊ नारेबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही चेतावनी दी गई कि कानून-व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर की गई पीस कमेटी की बैठक बैठक में मौजूद...