सीवान, जून 25 -- बड़हरिया। शहादत के पर्व मुहर्रम को लेकर प्रखंड के तमाम इमामबाड़ा को दुल्हन की तरह सजाया सवारा गया है। रंग विरंग प्रकाश और दूधिया रंग के झालर से सजाया सवारा गया है। शाम में नियाज़ फतेहा को लेकर शाम में भीड़ उमड़ रही है। माहौल भक्तिमय हो चुका है। या अली के नारे से वातवरण गूंज रहा है। वहीं रोजाना शाम में मगरिब के समय नियाज़ फतेहा को लेकर बच्चो की भीड़ उमड़ रही है। बच्चे मिठाई, तिंचौरी सहित अन्य पदार्थ का फतेहा करा रहे हैं। फतेहा के बाद देश में आपसी एकता और भाईचारे की दुआ मांगी जारही है। तेतहली, हरपुर, सुरहिया, लकड़ी दरगाह, महबूब छपरा सहित तमाम इमामबाड़ा पर फतेहा किया जारहा है। यह भी पढ़ें- सिसवन के भीखपुर में बनने वाले दो बड़े ताजिया का निर्माण अंतिम दौर में बतादें की मुहर्रम दस दिनों तक मनाने वाला त्योहार है। इसी मुहर्रम के...