धनबाद, जून 25 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस ने बुधवार की शाम शहरी इलाके में फ्लैग मार्च निकाल कर उपद्रवियों को चेतावनी दी। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव की अगुवाई में निकाले गए मार्च में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया। शहर के अलावा झरिया, कतरास व गोविंदपुर में भी फ्लैग मार्च निकाला गया। मौके पर सिटी हॉक्स की टीम, विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल रहे। फ्लैग मार्च पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर हिल कॉलोनी, पंपू तालाब, बरमसिया पुल, गजुआटांड़, गोल बिल्डिंग, मनईटांड़, डुमरियाटांड़, टिकियापाड़ा, रेलवे सिनेमा रोड, स्टेशन साउथ साइड, बैंक मोड़, नया बाजार, कमरमखदूमी रोड, रहमतगंज, आरा मोड़, शमशेर नगर, आजाद नगर, भारत चौक, पांडरपाला, पॉलीटेक्निक रोड, बेकारबांध, सिटी...