पाकुड़, जून 26 -- पाकुड़, हिटी। मुहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। आम जनता में सुरक्षा का अहसास कराने के उद्देश्य से नगर थाना से भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। एसडीपीओ कुमार गौरव, अंचलाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया, नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता और मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल गुप्ता के अलावा दर्जनों पुलिस के जवान शामिल हुए। एसडीपीओ के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च शहर के संवेदनशील मार्गों से होते हुए ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचा। एसडीपीओ कुमार गौरव ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान हुड़दंग करने या शांति भंग करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसएसपी...