पूर्णिया, जून 25 -- केनगर, एक संवाददाता। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्वेतम दीक्षित एवं सदर-2 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. गौरव कुमार ने बुधवार को चम्पानगर एवं केनगर थाना क्षेत्रों के विभिन्न संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केनगर थाना क्षेत्र के काझा, गणेशपुर, बनभाग, सबूतर, इस्लामपुर और परोरा सहित चम्पानगर थाना क्षेत्र के चनका, मोगलाहा, रामपुर, हाट धनहरा एवं मुहम्मदपुर गांवों का दौरा किया। इस दौरान मुहर्रम जुलूस के मार्ग, साफ-सफाई व्यवस्था, अखाड़ों तथा अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया। यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द क...